तीन घंटे में धोखा! पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, सीमा पर धमाके और फायरिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम को महज तीन घंटे ही बीते थे कि पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत कर डाली। जम्मू-कश्मीर के पलांवाला सेक्टर, उरी और राजौरी जैसे संवेदनशील इलाकों में फायरिंग, शेलिंग और ड्रोन अटैक की खबरें सामने आई हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देशों ने शनिवार शाम 5 बजे से पूर्ण सीजफायर लागू करने का निर्णय लिया था। लेकिन ठीक रात 8 बजे के बाद पाकिस्तानी सेना की ओर से LOC पार से गोलीबारी शुरू कर दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि श्रीनगर और जम्मू में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे दहशत का माहौल बन गया।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, “श्रीनगर में धमाके हो रहे हैं। ये कैसा सीजफायर है?” सुरक्षा एजेंसियों ने इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया है और सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अगर उल्लंघन जारी रहा तो भारत जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह उल्लंघन भारत की शांति पहल के साथ खुला मज़ाक है और इससे साबित होता है कि पाकिस्तान भरोसे के लायक नहीं है।

See also  सोने के दाम में भारी गिरावट, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *